Uncategorized

व्यापारिक नेतृत्व को नई दिशा: अमर सुल्तानिया बने चेम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी प्रदेश महामंत्री …

img 20250618 wa00616696268755417295978 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में जांजगीर-चांपा के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी अमर सुल्तानिया को कार्यकारी प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी द्वारा की गई इस नियुक्ति से न केवल जिले में, बल्कि पूरे अंचल में व्यापारिक समुदाय में उत्साह का माहौल है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

अमर सुल्तानिया लंबे समय से व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी सूझबूझ, नेतृत्व क्षमता और व्यापारिक हितों की गहरी समझ को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। नई कार्यकारिणी में उनके साथ कपिल दोशी, विकास आहूजा, दिलीप इसरानी (उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी) और अनिल जोतसिंघानी (सांस्कृतिक प्रभारी) जैसे सक्रिय सदस्यों को भी शामिल किया गया है।

rajangupta Console Corptech

अपनी नियुक्ति पर अमर सुल्तानिया ने कहा, “यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं छत्तीसगढ़ के व्यापार और उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु प्रतिबद्ध हूं। विशेष रूप से जांजगीर-चांपा जैसे उभरते व्यापारिक क्षेत्र के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जाएंगे।”

सुल्तानिया लंबे समय से व्यापारियों की समस्याओं को उठाते रहे हैं और उनके निराकरण में सक्रिय रहे हैं। उनकी भूमिका नीतिगत सुधारों, औद्योगिक विकास और स्थानीय व्यापार को मजबूती देने में उल्लेखनीय रही है। उनकी नियुक्ति को व्यापारिक समुदाय ने सकारात्मक संकेत मानते हुए स्वागत किया है।प्रदेशभर से उन्हें बधाइयाँ मिल रही हैं। व्यापारियों को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में चेम्बर नई ऊँचाइयों को छुएगा।

Related Articles