

चांपा। शनिवार को हनुमान जी के प्रति आस्था और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। नगर के श्रद्धालुओं की एक टोली हाथों में निशान लेकर पैदल ही जांजगीर स्थित प्रसिद्ध नहरिया बाबा मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हुई।
टोली में शामिल भक्त प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को अचानक मन में नहरिया बाबा के दर्शन करने का विचार आया, जिसके बाद सभी श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर पैदल ही मंदिर के लिए निकल पड़े। उन्होंने बताया कि यह यात्रा क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना के लिए की जा रही है। नहरिया बाबा के दरबार में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करना ही इस यात्रा का उद्देश्य है। शनिवार के दिन बजरंगबली की भक्ति में निकली श्रद्धालुओं की यह टोली आस्था और विश्वास का संदेश दे रही है। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ पैदल यात्रा करते हुए नहरिया बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।



