Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Uncategorized

15 नवंबर को प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में विशेष कार्यक्रम : विधा सिदार …

img 20251113 wa0070281294259681123683722688 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के हर जिले में ’जनजातीय गौरव दिवस’ मनाने की घोषणा की है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस वर्ष भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

छत्तीसगढ़ में भी इसे भव्य रूप से मनाया जाएगा उक्त बाते भाजपा कार्यालय जांजगीर मे प्रेस को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमति विधा सिदार ने कही उन्होंने कहा कि ’जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान व गौरवशाली इतिहास रहा है। यह सोचकर गर्व होता है कि अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों का जन्म जनजातीय समाज में हुआ। अपने देश के लिए संघर्ष करने की परम्परा जनजातीय समाज में प्रारंभ से रही है। शहीद वीर नारायण सिंह, गैंदसिंह, गुण्डाधूर जैसे अनेक महान नायकों ने अपना बलिदान दिया पूरी दुनिया आज जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसे में प्रकृति का संरक्षण बहुत आवश्यक है। जनजातीय समाज ने हमें प्रकृति के संरक्षण का मार्ग दिखाया हैै, जो आज भी अनुकरणीय है। जनजातीय समाज में प्रकृति की पूजा की जाती है। पूर्वीं छत्तीसगढ़ में साल के पेड़ में जब फूल आते है तो सरहुल पर्व मनाया जाता है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

जनजातीय संस्कृति में गहरी आध्यात्मिकता छिपी है। प्रकृति को सहेजकर, प्रकृति के अनुकूल जीवन जीना। बड़े-छोटे, स्त्री-पुरुष में किसी तरह का भेदभाव नहीं। सब बराबर हैं और प्रकृति का उपहार सबके लिए है। ये बातें हमें इस समाज से सीखने की आवश्यकता है। वास्तव में जीवन जीने की कला जनजातीय समाज से सीखनी चाहिए। जनजातीय समाज में दहेज जैसी सामाजिक बुराई का अस्तित्व नहीं है। भगवान बिरसा मुण्डा का शौर्य हमें हमेशा जीवन में साहस की राह दिखाता है। उन्होंने शोषण मुक्त समाज का सपना देखा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हीं की परिकल्पना के अनुरूप प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रारंभ कर विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के जीवन में समृद्धि लाने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री हजारीबाग से जनजाति उन्नत ग्राम अभियान की शुरूआत की है जिसमें जनजातीय बहुल 63 हजार गांवों के 5 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।

जनजातीय लोग कभी दिखावा नहीं करते, उनकी सरलता-सहजता मन मोह लेती है। जनजातीय समाज की खानपान की शैली बहुत अच्छी होती है जो बीमारियो से उन्हे दुर रखती है शादी विवाह जन्म मृत्यु के पुराने रिति रिवाज संस्कृति को जनजातीय समुदाय आज भी पुरी ईमानदारी से निभा रहे है जनजातीय समाज को देश विरोधी ताकतो ने बांटने का काम किया है धर्मांतरण नशाखोरी बेरोजगारी अशिक्षा जैसे सभी सामाजिक बुराई को समाज को शिक्षित कर दुर करने का प्रयास किया जा रहा है अब समाज विकास की मुख्य धारा से जुड़कर अपने आप को पहले से ज्यादा सम्मानित महसूस कर रहा है पहले से समाज मे अब स्थान व कद ऊपर हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश का जनजातीय समुदाय विकास की राह पकड़कर लगातार आगे बढ़ रहा है प्रधानमंत्री ने देश के सबसे बड़े संवैधानिक सर्वोच्च पद पर जनजातीय समुदाय से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बनाकर सकरात्मक संदेश दिया है। विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ व मोहन चरण मांझी को उड़ीसा राज्य का मुख्यमंत्री बनाकर आदिवासी समाज को सम्मानित किया है देश के अनुसूचित जनजातीय आयोग को मजबूत कर व जनजातीय विभाग का नया मंत्रालय बनाकर समाज को ताकतवर बनाने का काम आज तक के इतिहास मे देश के इकलौते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है भगवान बिरसा मुंडा की 150 जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप मे 15 तारीख से लगातार चार दिन तक पुरे देश मे विविध कार्यक्रम आयोजित कर बड़े-धूमधाम से शासन प्रशासन समाजिक राजनीतिक स्तर से मनाया जायेगा।

उक्त प्रेस वार्ता मे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री श्रीमति नंदनी रजवाड़े, नंद चौधरी जिला उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी पंकज अग्रवाल कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह युवा नेता विकास शर्मा सुशील सिंह सतीश शर्मा सहित प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडीया के सम्माननीय जन उपस्थित थे

Related Articles