Uncategorized

जिले में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की हुईं शुरुआत,किसानों का माला पहनाकर किया गया सम्मानित, किसान उत्साहित …

img 20251115 wa00804390979802227336932 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 15 नवम्बर से धान खरीदी की शुरुआत हुईं। जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी सत्यलता मिरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो ने उपार्जन केन्द्र में तौल मशीन एवं बांट का पूजा अर्चना एवं उपस्थित किसानों का माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम अकलतरा सुमित बघेल, खाद्य अधिकारी कौशल साहू, तहसीलदार किसान वृंदा दूज राम उपस्थित थे।

img 20251115 wa00795165590682810366575 Console Corptech

धान खरीदी शुरू होने से जिले के किसानों में उत्साह का माहौल है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी 101 समितियो एवं 129 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी हेतु व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किया गया है। पेयजल, शेड, शिकायत पेटी आदि व्यवस्थाए की गई है। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन में एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न धान खरीदी का औचक निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिए। इस दौरान उन्होंने बारदाने की उपलब्धता, टोकन वितरण, तौल व्यवस्था और किसानों की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles