Uncategorized

नए सीएमओ के आते ही बढ़ी लोगों की समस्या, नाली और वार्डों की सफाई कागजों में,धरातल पर सफाई की गम्भीर समस्या से परेशान लोग बना रहे आंदोलन की रणनीति …

img 20241117 wa00428449814614419569507 Console Corptech

चांपा। कभी स्वच्छता के लिए पुरस्कार लेकर अपनी पीठ थपथपाने वाली नगर पालिका क्षेत्रों में भी गंदगी और बदबू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।नगर पालिका की लापरवाही ने सीएमओ के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही चरम पर है। मोहल्लों में साफ़-सफाई का जहां बुरा हाल है तो वही नालियां बजबजा रही है। वार्डों में बने सुलभ शौचालयों में गंदगी इस कदर व्याप्त है जहाँ जाना लोग मुनासिब तक नही समझ रहे है।वार्ड पार्षदों की फरियाद भी सीएमओ अनसुना कर दे रहे है।इससे लोगों का नगर पालिका के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है जो कब सड़क पर उतर कर फुट जाए कहा नही जा सकता।

चांपा के वार्ड नं. 7 हटरी बाजार वार्ड जिसे शहर का हृदय महत्वपूर्ण स्थल कहा जाता है।यहां हरी सब्जियों के साथ ही जरूरत की सभी चीजों का बाजार है।यहां से शहर के आधी आबादी का गुजारा चलता है।इसलिए हर समय यहां लोगों का आना जाना लगा रहता हैं।नगर पालिका ने यहां लोगों को सुविधा देने के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण कराया है तो वही गंदे पानी की निकासी के लिए नाली भी बनाई है। लेकिन रख-रखाव और निर्माण के बाद से ही अपनी नजरें फेर दी है। नाली बनाने के बाद वहां मलबे को लापरवाही पूर्वक छोड़ दिया गया है।इस वजह से गन्दे पानी की निकासी नही हो रही है और नाली बजबजा रही है। यहां बने सुलभ शौचालय की स्थिति इतनी बदतर है कि लोग वहां प्रवेश करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।गंदगी और बदबू कई लोगों को बर्दाश्त नही होती और वो उल्टी भी कर डालते है। इस गम्भीर समस्या से लोगों में बीमारी फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

आंदोलन का मूड बना रहे वार्डवासी – वार्ड की इस जनहित और गम्भीर समस्या से वार्ड पार्षद गोविंद देवांगन ने सीएमओ को बार-बार न केवल अवगत कराया बल्कि उनसे मिन्नते भी की।लेकिन पार्षद और लोगों की इस गम्भीर समस्या को सीएमओ शायद हल्के में ले रहे है।यही वजह है लंबे समय बाद भी वार्ड की ये गम्भीर समस्या जस की तस बनी हुई है।इसके चलते वार्डवासियों में गुस्सा भड़क रहा है।लोगों का कहना है कि इस समस्या के लिए अब सड़क पर उतर कर नगर पालिका को नींद से जगाया जाएगा।

वार्ड की नाली और सुलभ शौचालय सहित वार्ड की सफाई के लिए बार-बार सीएमओ से निवेदन किया गया।यहां तक फिनायल और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर सफाई कराए जाने की मांग की गई लेकिन इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है।समस्या इतनी गम्भीर है कि लोगो के साथ अब सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के बाद ही कोई निराकरण निकल सकेगा – गोविंद देवांगन, पार्षद वार्ड नं. 7,चांपा

Related Articles