Uncategorized

भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री बने जितेन्द्र देवांगन …

img 20251218 wa0020281291354092034883655193 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस घोषणा के तहत जांजगीर जिले के युवा नेता जितेन्द्र देवांगन को प्रदेश महामंत्री नियुक्त करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जितेन्द्र देवांगन का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से ही सक्रिय और संघर्षपूर्ण रहा है। वे ठाकुर छेदीलाल शासकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके पश्चात उन्होंने जांजगीर-नैला नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 से पार्षद के रूप में निर्वाचित होकर जनसेवा की।

संगठनात्मक अनुभव के अंतर्गत उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला महामंत्री, प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों, अभियानों और आंदोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

उनकी निरंतर सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा, परिश्रम एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। श्री देवांगन की नियुक्ति से युवा मोर्चा को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने जितेन्द्र देवांगन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को और अधिक सशक्त और गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles