Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Uncategorized

नेशनल हाईवे लूट का खुलासा, पुलिस ने 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार …

img 20251218 wa0025917325136242386403 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई लूट की वारदात का जांजगीर-चांपा पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह लूट की घटना दिनांक 15-16 अक्टूबर 2025 की दरम्यानी रात अकलतरा नेशनल हाईवे फ्लाईओवर पर हुई थी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के समय पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर नकाब लगाए हुए थे तथा प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगाकर घूम रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में सायबर सेल व थाना अकलतरा की संयुक्त टीम गठित कर जांच शुरू की गई। सायबर सेल जांजगीर द्वारा लगातार 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिसके बाद आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई। पहचान होने पर सायबर सेल एवं थाना अकलतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

गिरफ्तार आरोपी —

  1. अमन साहू पिता श्यामसुंदर साहू (20 वर्ष), निवासी खम्हरिया, थाना सीपत, जिला बिलासपुर
  2. असीफ उर्फ छोटू खान पिता अब्दुल मजीद खान (21 वर्ष), निवासी मडई, थाना सीपत, जिला बिलासपुर
  3. प्रियांशु गांगुली पिता स्व. अमरदास गांगुली (21 वर्ष), निवासी खम्हरिया, थाना सीपत, जिला बिलासपुर

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG12 BF 8880, एक चाकू, एक लोहे का रॉड एवं नकद ₹10,000 बरामद किया गया है।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रतन नायक, ट्रक चालक निवासी राजस्थान, अपने हेल्पर के साथ ट्रक में माल लेकर अहमदाबाद जा रहा था। अकलतरा फ्लाईओवर पर आरोपियों ने स्कॉर्पियो से ट्रक रोककर मारपीट की और ट्रक में रखी नकदी ₹85,000 लूट ली थी। इस संबंध में थाना अकलतरा में धारा 309(4), 296, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर तीनों आरोपियों को दिनांक 18 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा, सायबर टीम एवं थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं।

Related Articles