Uncategorized

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर गला रेतने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार …

img 20251230 wa00473715894875127458812 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पड़ोसी युवक के गले पर चाकू से जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गया था।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बहेराडीह स्कूलपारा निवासी मंगलूराम यादव ने 29 दिसंबर 2025 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शाम करीब 4.30 बजे तेली तालाब की ओर दिशा मैदान से लौट रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पड़ोसी ओमप्रकाश यादव से हुई, जो अपनी गाय को ढूंढते हुए निकला था। बातचीत के दौरान ओमप्रकाश यादव ने मंगलूराम से शराब पीने के लिए कहा। मना करने पर आरोपी ने धमकी देते हुए शराब पीने या फिर पैसे देने की मांग की। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपी गाली-गलौज करते हुए अपने पास रखे चाकू से मंगलूराम यादव के गले पर हत्या की नीयत से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में गला कटने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की रिपोर्ट पर थाना चांपा में हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।
थाना चांपा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 12 घंटे के भीतर आरोपी ओमप्रकाश यादव पिता रामचरण यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बहेराडीह स्कूलपारा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पहले आरोपी गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जप्त कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह तथा आरक्षक शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया, भूपेंद्र गोस्वामी और गौरी शंकर रॉय का विशेष योगदान रहा।

Related Articles