Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Uncategorized

भाजपा स्थापना दिवस पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने विभिन्न क्षेत्रों में मनाया उत्सव …

img 20260406 wa00827284188598611042352 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला जांजगीर-चांपा में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने घरों में कमल ध्वज फहराया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

कार्यक्रम के अंतर्गत कई बूथों पर शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संपर्क कर उनका सम्मान किया गया, वहीं अनेक बूथों में घर-घर कमल ध्वज लगाकर मोहल्लों में भाजपा संगठन की रीति-नीति की जानकारी दी गई और नागरिकों से संगठन से जुड़ने का आग्रह किया गया। झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक गिरीश मोदी द्वारा चांपा मंडल के झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में पहुंचकर घर-घर कमल ध्वज लगाया गया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संपर्क कर उनसे संवाद किया गया।
स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं जिला सह संयोजक गिरीश मोदी, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री गणेश श्रीवास, भाजपा वरिष्ठ नेता महाराजा सीताराम गुहा, विद्या भूषण गोपाल, राजेंद्र यादव, बैजू सिदार, भुजबल यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भाजपा की विचारधारा, संगठन की मजबूती और जनसेवा को सर्वोपरि बताते हुए “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। स्थापना दिवस का आयोजन संगठन विस्तार और जनसंपर्क को और अधिक सशक्त बनाने के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे