Uncategorized

विधायक ब्यास के प्रयास से नगर सहित क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए मिली करोड़ो की स्वीकृति …

img 20260410 wa00431332852411995526668 Console Corptech

जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से जांजगीर-चांपा विधानसभा के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यो को स्वीकृति प्रदान किया गया है। इन कार्याे में प्रमुख रूप से पहुंच मार्गों का उन्नयन कार्य, मजबूतीकरण तथा चैड़ीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य शामिल हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

विधायक कार्यालय जांजगीर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधान सभा जांजगीर-चांपा क्षेत्र के ग्राम बुड़ेना से ग्राम भैंसमुड़ी तक पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 3.50 करोड़ रूपए, जिला पंचायत मोड़ से ग्राम पेण्ड्री (जांजगीर) पहुंच मार्ग के चैड़ीकरण के लिए 3.98 करोड़ रूपए, जांजगीर नगर के बी.टी.आई. चैक से खोखसा ओव्हरब्रिज तक सड़क में डिवाईडर एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए 1.11 करोड़ रूपए, मुख्य मार्ग से बनारी पहुंच मार्ग निर्माण कार्य 700 मीटर के लिए 15.25 लाख, ग्राम बोड़सरा से सिवनी पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 53.94 लाख रूपए, जांजगीर बाईपास पास लिंक रोड निर्माण के लिए 78.00 लाख रूपए, जांजगीर-केरा मार्ग चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य 600 मीटर के लिए 31.75 लाख रूपए, की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त सभी कार्यो की स्वीकृति जिला खनिज संस्थान न्यास मद से दी गई है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

इस क्षेत्र के ग्रामीण वर्षों से जर्जर एवं संकरे सड़क के कारण मुसीबतें झेल रहे थे। विधायक ब्यास कश्यप ने जनता की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए इनक कार्यो को स्वीकृति दिलाई है। इन सड़को के निर्माण, चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण से न केवल कनेक्टिविटी सुधरेगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि जनता को बेहतर बुनियादी ढांचा मिल सके। वर्षों पुरानी मांगें पूरी होने पर स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है और उन्होंने विधायक ब्यास कश्यप का आभार जताया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Check Also
Close