Uncategorized

डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ का मामला : आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल …

img 20250331 wa00345249700480633636347 Console Corptech

जांजगीर-चांपाचाम्पा पुलिस ने एक महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ करने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन (39) वर्ष निवासी पकरिया, थाना शिवरीनारायण, घटना के बाद फरार हो गया था, लेकिन पुलिस की साइबर तकनीकी टीम ने उसे बिलासपुर रोड टोल प्लाजा अकलतरा के पास से पकड़ने में सफलता हासिल की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

मामले का विवरणप्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2025 को पीड़िता अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते कृष्णा अस्पताल, चाम्पा गई थी। अस्पताल में डॉक्टर जे.पी. देवांगन ने आईसीयू वार्ड में चेकअप के दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ धारा 74, 75 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

img 20250331 wa0035112403612224980419 Console Corptech

तेजी से हुई गिरफ्तारी – महिला पर हुए अपराध को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला  ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांपा जे पी गुप्ता ने एक विशेष टीम गठित की।

पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। इसके बाद साइबर तकनीक की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे बिलासपुर रोड टोल प्लाजा अकलतरा के पास से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर 31 मार्च 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन, प्रकाश राठौर, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आरक्षक डीकेश्वर साहू, मुद्रिका दुबे, सुमंत कंवर, माखन साहू, पदम राज सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

चाम्पा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर साबित हुआ कि जिले में महिला अपराधों को गंभीरता से लिया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles