राधा-कृष्ण कीर्तन मंडली की महिलाओं ने 12 वीं टाप 10 मे स्थान प्राप्त करने पर खूशबू देवांगन को दी बधाई …





चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12 वीं की परीक्षा मे चांपा की छात्रा खुशबू देवांगन को टाप 10 मे स्थान प्राप्त करने पर राधा-कृष्ण कीर्तन मंडली चांपा की महिलाओं ने उसके निवास पहुंचकर बधाई दी और स्मृति चिन्ह के रुप मे राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट की।


परीक्षा परिणाम घोषित होने और खुशबू देवांगन के प्रावीण्य सूची (टाप 10) मे स्थान प्राप्त करने पर इन दिनों विभिन्न संगठनों और लोगों द्वारा उनके निवास पहुंचकर बधाई एवं शुभकामना दिया जा रहा है जिससे खूशबू देवांगन अभिभूत है साथ ही उसके परिवार के सदस्य भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि खूशबू देवांगन की मां भी एक कीर्तन मंडली की सदस्य है और परिवार धार्मिक वातावरण से सुवासित रहता है ऐसे मे राधा-कृष्ण कीर्तन मंडली के सदस्यों द्वारा खूशबू देवांगन को बधाई एवं आशीर्वाद दिए जाने से पूरा परिवार उत्साहित है।



बधाई देने वालों मे राधा-कृष्ण कीर्तन मंडली के सदस्य कविता थवाईत, पुष्पा थवाईत, गायत्री राजपुत,किरण थवाईत,भगवती थवाईत, उत्तरा थवाईत, सुभद्रा दुबे,मंजू थवाईत, समृद्धि थवाईत शामिल थे।






