


जांजगीर-चांपा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चांपा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य के मादक पदार्थ गांजा के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
यह कार्रवाई प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी चांपा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह महत्वपूर्ण कार्रवाई अंजाम दी।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 मई 2026 को चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भोजपुर स्थित इण्डेन गैस एजेंसी के पास एक महिला अवैध रूप से गांजा बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ा।पूछताछ में महिला ने अपना नाम मोंगरा बाई, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम पिसौद, थाना जांजगीर बताया। त

लाशी के दौरान महिला के कब्जे से काले रंग के बैग में रखा 2.1 किलोग्राम अवैध मादक गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये, तथा 450 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ एवं नकदी को जब्त कर लिया।
महिला आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 14 मई 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय हैं कि कुछ दिन पूर्व भी चांपा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 नग नशीली कफ सिरप, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 20 पाव देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, विरेश सिंह, महिला आरक्षक निरमा टोप्पो सहित थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।





