Uncategorized

एवरेस्ट फतह के बाद अमिता श्रीवास अस्वस्थ, मुख्यमंत्री साय ने दिए हरसंभव मदद के निर्देश …

img 20260524 wa00675970334337767977012 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले की होनहार पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने 22 मई 2026 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर छत्तीसगढ़ का नाम देश-विदेश में रोशन किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष और गर्व का माहौल है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

अमिता श्रीवास की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अमिता ने अपने साहस, दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ की बेटी ने विश्व की सर्वोच्च चोटी पर तिरंगा फहराकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि एवरेस्ट समिट के बाद बेस कैंप लौटते समय अत्यधिक ऊंचाई, शून्य से लगभग 40 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान और ऑक्सीजन की कमी के कारण अमिता श्रीवास की तबीयत बिगड़ गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू कर काठमांडू स्थित नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।चिकित्सकों के अनुसार उन्हें गंभीर फ्रॉस्टबाइट और हाई एल्टीट्यूड से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जानकारी मिलते ही राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार अमिता श्रीवास और उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उनके बेहतर उपचार के लिए निरंतर संपर्क बनाए हुए है।

shrinathji Console Corptech

मुख्यमंत्री ने अमिता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि अमिता बिटिया जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटें, यही हमारी प्रार्थना है। उनका साहस, धैर्य और हौसला हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। छत्तीसगढ़ को उन पर गर्व है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे