Uncategorized

चांपा में बड़ा हादसा टला, ट्रांसफार्मर में भीषण आग …

img 20260514 wa00155627728402910687658 Console Corptech

चांपा। नगर के बीच बस्ती स्थित हटवारा चौक के पास शंभु दुकान के सामने लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से अचानक चिंगारी उठी, जो देखते ही देखते भीषण आग में तब्दील हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही बिजली विभाग को अवगत करा दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल, बिजली बहाल करने की तैयारी जारी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

shrinathji Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे