Uncategorized

अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, दो महिलाओं सहित तीन आरोपी गिरफ्तार,चांपा पुलिस की कार्रवाई …

img 20260518 wa00501704532276277550574 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। थाना चांपा पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 85 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जब्त की है। इस मामले में दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार सुबह थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मेहदीपारा क्षेत्र में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर घेराबंदी की और मौके से आरोपियों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान महिला आरोपी श्रीमती माला सहीस (48 वर्ष) निवासी मेहदीपारा, चांपा के कब्जे से 31 लीटर, महिला आरोपी श्रीमती सावित्री सहीस (53 वर्ष) निवासी मेहदीपारा के कब्जे से 29 लीटर तथा आरोपी बिजेंद्र पटेल (30 वर्ष) निवासी मेहदीपारा, चांपा के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 17 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया और माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

shrinathji Console Corptech

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, बलवंत धृतलहरे, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, अमृत सलूजा, आरक्षक गौरीशंकर राय, मुद्रीका दुबे, प्रकाश द्विवेदी, ईश्वरी राठौर, महिला आरक्षक निरमा टोपो एवं संगीता लहरे का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे