


चांपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा जिला कांग्रेस कमेटी के आदेश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा द्वारा सोमवार 25 मई को झीरम घाटी शहादत दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर मोमबत्तियां जलाईं तथा शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने झीरम घाटी में शहीद हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका त्याग कांग्रेस संगठन और लोकतंत्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।अंत में कांग्रेसजनों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने, उनकी स्मृति को चिरस्थायी रखने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।


श्रद्धांजलि सभा में मुख्यरूप से प्रदेश सचिव गिरधारी यादव, ब्लाक अध्यक्ष सुनील साधवानी, जिला उपाध्यक्ष किशन सोनी, जिला महामंत्री सेवक बुटू देवांगन, नागेंद्र गुप्ता, गुलशन सोनी, व्यपार प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष राज अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अनिल मोदी, राज सरोज, पार्षद तमिन्द्र देवांगन, पवन आर्य, दुर्गा कुर्रे, ललित देवांगन, पुरषोत्तम देवांगन, गिरधर देवांगन, डुग्गु प्रधान, डॉ. गोविंद देवांगन, अंजली देवांगन, ब्लाक उपाध्यक्ष समद बेग, ब्लाक महामंत्री राजू शर्मा, रंजन कैवर्त, अजय यादव, अंजूम अंसारी, राम बाई स्वर्णकार, कविता देवांगन, ब्लाक सचिव जीवन बंजारे, आसन दीवान, टेकु देवांगन, सेक्टर प्रभारी संजय देवांगन, अरुण देवांगन, हासिम अंसारी, शिवशंकर निषाद, श्यामलाल देवांगन, कुशल गौराहा, नेतराम देवांगन, रमेश बरेठ, इकबाल अंसारी,सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





