Uncategorized

अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से त्रस्त चांपा, भाजयुमो ने सौंपा ज्ञापन …

img 20260529 wa00489111737584986749162 Console Corptech

चांपा। चांपा नगर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विद्युत विभाग का ध्यान आकृष्ट किया है। शुक्रवार को भाजयुमो के उपाध्यक्ष आकाश भोजवानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के चांपा जोन के सहायक अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि नगर में बार-बार बिजली गुल होने और लो-वोल्टेज की स्थिति से आमजन, व्यापारी, विद्यार्थी एवं बुजुर्ग अत्यधिक परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच अनियमित आपूर्ति से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने शीघ्र सुधारात्मक कदम, लाइन मेंटेनेंस, वोल्टेज स्थिरीकरण और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

इस अवसर पर भाजपा नगर मंत्री गौतम यादव, भाजयुमो अध्यक्ष लव देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विक्रांत बघेल, युवा मोर्चा महामंत्री प्रदीप यादव, मंत्री सिद्धार्थ पाठक, अनुसूचित जाति मोर्चा मंत्री ओमप्रकाश बघेल, जीतू भोजवानी, मनोज भोजवानी, पी.आर. बघेल, बी.आर. लहरें, सुनीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles