Uncategorized

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार …

img 20260923 wa00002965751724340955894 Console Corptech

चांपाइंस्टाग्राम के माध्यम से युवती से दोस्ती कर उसे बहला-फुसलाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाने तथा बाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में चांपा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता 15 सितंबर 2026 को करीब 11 बजे दुकान जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम के माध्यम से परिचित हुए युवक इन्द्रजीत ठाकुर उर्फ ईशु ने कथित रूप से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ बिलासपुर, फिर दुर्ग और धमधा ले गया। पुलिस के मुताबिक वहां आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म कियाइसके बाद अगले दिन धमधा क्षेत्र में काम करने वाले दूसरे आरोपी साहिल लहरी उर्फ सालू ने युवती को शादी का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने किसी तरह मामले की सूचना धमधा पुलिस को दी, जिसके बाद परिजन उसे सुरक्षित घर लेकर आए।
पीड़िता की रिपोर्ट पर चांपा पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर तकनीकी माध्यमों से आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लियापूछताछ एवं विवेचना में आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में इन्द्रजीत ठाकुर उर्फ ईशु, निवासी पेंड्रावन, थाना धमधा, जिला दुर्ग तथा साहिल लहरी उर्फ सालू, निवासी डुमरीकला, थाना ढेलकाडीह, जिला राजनांदगांव शामिल हैं।

Related Articles