Uncategorized

लाखों की चोरी का खुलासा, महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार …

img 20260831 wa00934101632602567682538 Console Corptech

जांजगीर-चांपाथाना बलौदा क्षेत्र के सोनार मोहल्ले में घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं चोरी के जेवरात खरीदने वाले अकलतरा निवासी सोनार सुमित अग्रवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रकरण में तीन विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल पाए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 15.87 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात एवं 7 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।
घर में सो रहे परिवार को बाहर से बंद कर दिया था कमरा। पुलिस के अनुसार बलौदा वार्ड क्रमांक 7 निवासी नवीन सोनी अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। सुबह उठने पर कमरे की कुंडी बाहर से बंद मिली। दूसरे कमरे में जाकर देखने पर आलमारी का ताला एवं कुंडी टूटी हुई थी। आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम गायब मिली। शिकायत के बाद थाना बलौदा में धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क एवं एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और साइबर सेल की तकनीकी मदद से संदिग्धों की पतासाजी शुरू की।

पूछताछ में आरोपियों ने तीन विधि से संघर्षरत बालकों के सहयोग से घर में प्रवेश कर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक चोरी किए गए जेवरात को संगीता जगत के सहयोग से बेचने की बात भी सामने आई। आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर चोरी का सामान बरामद किया गया।

रानी हार से लेकर सोने की अंगूठी और चांदी की पायल बरामदपुलिस ने चोरी के माल में रानी हार, चांदी की चैन, चोकर हार, सोने की नथ, ओम लॉकेट, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, सोने की धातु सहित 7 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। बरामद मसरूका की कुल कीमत करीब 15.87 लाख रुपये बताई गई है।

खरीदार सोनार समेत चार गिरफ्तार – मामले में पुलिस ने आयुष आदित्य उर्फ आशु (26), जीतु देवार (20), सुमित अग्रवाल (41), निवासी अकलतरा और संगीता जगत (36), निवासी बलौदा को गिरफ्तार किया है। सुमित अग्रवाल पर चोरी के जेवरात खरीदने का आरोप है। मामले में शामिल तीन विधि से संघर्षरत बालकों के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, सहायक उप निरीक्षक रामदुलार साहू सहित थाना बलौदा एवं साइबर थाना जांजगीर की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles