Uncategorized

धान खरीदी की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस की चेतावनी रैली, किसानों का एक-एक दाना खरीदने की मांग …

जांजगीर-चांपा। जिले में धान खरीदी के दौरान किसानों को हो रही प्रशासनिक एवं तकनीकी परेशानियों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एक दिवसीय चेतावनी रैली निकाली गई। जांजगीर में मदनलाल अग्रवाल के पुराने पेट्रोल पंप, चांपा रोड से प्रारंभ हुई इस रैली में जिलेभर से कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

रैली के माध्यम से कांग्रेस ने जबरन रकबा समर्पण कराने, रकबा संशोधन में देरी, बचत धान के भौतिक सत्यापन के नाम पर किसानों को परेशान करने, एग्रिस्टेक पंजीयन की जटिलताओं, पीवी एप्लिकेशन की समस्याओं तथा भुइयां पोर्टल की विभागीय त्रुटियों को तत्काल दूर करने की मांग उठाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार को किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदना होगा। पोर्टल की तकनीकी खामियों और धान खरीदी की अव्यवस्थाओं का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि एग्रिस्टेक पंजीयन और पीवी एप्लिकेशन जैसी तकनीकी उलझनों ने ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शासन-प्रशासन को जमीनी स्तर पर शिविर लगाकर इन समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए।

विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि रकबा संशोधन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण नहीं होने से किसानों में भारी आक्रोश है। यदि प्रशासन ने समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया, तो यह चेतावनी रैली आने वाले समय में बड़े जनआंदोलन का रूप लेगी।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं मंजू सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमेश पैगवार, जिला महामंत्री नागेन्द्र गुप्ता और किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल साव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रफीक सिद्दीकी ने किया।

इस दौरान संदीप अग्रवाल, जिला महामंत्री शिशिर द्विवेदी, भगवान दास गढ़ेवाल, माधुरी आदित्य, किशन सोनी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, उत्तम पाटले, कन्हैया राठौर, ब्लॉक अध्यक्षगण रामबिलास राठौर, रविन्द्र शर्मा, महेश्वर टंडन, सदन यादव, गौरव सिंह, जितेंद्र वर्मा, विजय प्रकाश तिवारी, भविष्य चंद्राकर, सीमा शर्मा, पुरनेंद्र सिंह, रामलाल यादव, प्रिंस शर्मा, शाश्वत धर दीवान, पंकज शुक्ला, अंकित सिसोदिया, नेहा केसरवानी, शंकुतला खरे, हरीश पाण्डेय, तमेंद्र देवांगन, दुर्गा कुर्रे, पुरुषोत्तम देवांगन, गौतम राठौर सहित जिले के विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles