
जांजगीर-चांपा। चांपा मुकुंद टॉकीज के मोटरसाइकिल स्टैंड के पास धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने के मामले में चांपा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से बड़े धारदार चाकू जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 14 नवंबर को मुकुंद टॉकीज के संचालक ने फोन पर सूचना दी थी कि दो युवक चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम उमेश यादव (25 वर्ष), निवासी खरहरकुड़ा, थाना उरगा, जिला कोरबा तथा करन गोस्वामी (24 वर्ष), निवासी नवलपुर, थाना उरगा, जिला कोरबा बताया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से चाकू बरामद किए गए।
चांपा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में चांपा थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।


