छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

तिलक सेवा व शिक्षण संस्थान अफरीद में इशिका को दी गई श्रद्धांजलि, उनकी याद में बच्चों में हुआ भोजन प्रसाद का वितरण…

जांजगीर चांपा। सीजीलाइव न्यूज़ की पूर्व मशहूर एंकर इशिका शर्मा के आकस्मिक निधन पर आज तिलक सेवा संस्थान परिसर अफरीद में शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित संस्थान के डारेक्टर केशव सिंह राठौर ने श्रद्धांजलि उदबोधन में इशिका शर्मा के अल्प जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चो को बताया कि इशिका निर्भीक, निष्पक्ष और साहसी लड़की थी, जो अपने कार्य के प्रति ईमानदार थी। उद्देश्य की पूर्ति के लिए जुनून के साथ काम करती थी। उनके साथ आकस्मिक घटना घटी, जिसके चलते आज वह हमारे बीच नही रही। बच्चों ने 2 मिनट का मौन रखकर इशिका को श्रद्धांजलि अर्पित की।। इशिका के निधन का आज बाहरवा दिवस था, जिस पर संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष केशव सिंह राठौर, कार्यकारी सचिव ओपी राठौर, केयर टेकर राम यादव एवं संस्थान के स्टाफ एवं बच्चों के बीच भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। इशिका शर्मा अक्सर तिलक सेवा संस्थान आया करती थी। बच्चों से उन्हें बड़ा लगाव था।।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles