छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चंद्रपुर विधानसभा में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम में शामिल हुए सुरेश देवांगन …

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे छत्तीसगढ़ सरकार के हितकारी योजनाओं को प्रदेश के सभी बूथों तक पहुचे और युवाओ को अधिक से अधिक संख्या में युवा कांग्रेस में जोड़े। इसी कड़ी में चंद्रपुर विधानसभा के मालखरौदा ब्लॉक में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रताप चंद्रा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस विधानसभा प्रभारी सुरेश देवांगन द्वारा बैठक लिया गया और सभी ने ये संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में और अधिक मतो से चंद्रपुर में फिर कांग्रेस पार्टी का विधायक बनायेगे और मुख्यमंत्री का हाथ और मजबूत करेंगे।इस कार्यक्रम में राइसकिंग खुटे,अयोध्या भारतद्वाज, भिसमदेव भारती, प्रेमसिंग नेताम,घृतान्त गुरुजी,कटक्वार सहित युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech WhatsApp Image 2025 10 30 at 13.20.49 Console Corptech

WhatsApp Image 2025 10 30 at 13.24.20 Console Corptech

Related Articles