छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन के कर कमलों से भैंसदा गांव में हुआ नवधा रामायण का उद्घाटन कार्यक्रम…

जांजगीर-चांपा। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से गांव में परस्पर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का वातावरण निर्मित होता है। नवधा रामायण के माध्यम से भगवान श्रीराम की कथा श्रवण करने का पुण्य लाभ तो प्राप्त होता ही है, साथ ही हमें जीवन में अनेक कठिनाईयों का सफलतापूर्वक सामना करने की भी प्रेरणा मिलती है। भगवान श्रीराम के प्रति प्रेम हमें सुखमय जीवन प्रदान करता है। माता शबरी का प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा और प्रेम के कारण ही, भगवान श्रीराम ने माता शबरी के झूठे बेर भी खाए। यह इस बात का प्रमाण है कि जहां प्रेम है, वहां श्रीराम का वास है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech


ये बातें नवागढ़ ब्लाक के ग्राम भैंसदा के अनुसूचित जाति मोहल्ले में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में बतौर मुख्य आतिथ्य पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने कही। उन्होंने ग्राम भैंसदा के इस मुहल्ले में दषकों बाद नवधा रामायण कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयोजन समिति के साथियों द्वारा पूर्व विधायक देवांगन का शॉल
, श्रीफल एवं माल्यार्पण से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पूर्व इसी स्थल पर पूर्व विधायक देवांगन ने अपने विधायक कार्यकाल के दौरान तीन लाख रुपए से छतदार चबूतरा के लिए आबंटित की थी, जिसका निर्माण पश्चात आज उनके कर-कमलों से उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी राजेष सिंह एवं छोटेलाल सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन गुहाराम विजय और आभार प्रदर्षन सरपंच षिव कुमार साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर नवधा रामायण समिति के अध्यक्ष छेदूराम तरूण, उपाध्यक्ष आधार गढ़ेवाल, बंषीधर लाठिया, पिंकी सिंह, रथराम प्रधान, पूर्व सरपंच श्रीमती कमला प्रधान, श्रीमती सावित्री तरूण, बीर सूर्यवंषी, राधेलाल विजय, संतोष प्रधान, बुट्टी लाल, प्रदीप सूर्यवंषी, ग्राम सिऊड़ के पूर्व सरपंच श्याम लाल सूर्यवंषी, कांग्रेस नेता बघर्रा सूर्यवंषी, परस राम गढ़ेवाल, श्याम सुंदर सूर्यवंषी, गजानन सूर्यवंषी, जगदीष साहू, चंदन सूर्यवंषी और सैकड़ों की संख्या में युवा, वरिष्ठजन एवं माता-बहनें उपस्थित थीं।

rajan Console Corptech

Related Articles