छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

कक्षा दूसरी में काव्यांश सिंह ने 99.3 तो काव्या सिंह ने अर्जित किए 99 फीसदी अंक…

जांजगीर-चांपा। हसदेव पब्लिक स्कूल लछनपुर (चांपा) में कक्षा दूसरी में अध्ययनरत छात्र काव्यांश सिंह राठौर ने 99.3 प्रतिशत अंक एवं छात्रा काव्या सिंह राठौर ने 99 प्रतिशत अंक अर्जित कर परिजनों को गौरवान्वित किया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

दरअसल, हसदेव पब्लिक स्कूल लछनपुर (चांपा) का परीक्षा परिणाम 25 मार्च 2023 को जारी किया गया, जो विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शत-प्रतिशत् रहा। घोषित परिणाम के अनुसार, कक्षा दूसरी में अध्ययनरत छात्र काव्यांश सिंह राठौर ने 99.3 प्रतिशत अंक एवं छात्रा काव्या सिंह राठौर ने 99 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। ये दोनों विद्यार्थी, जांजगीर निवासी अजित सिंह राठौर एवं जिला पंचायत जांजगीर-चांपा में पदस्थ श्रीमती ममता सिंह राठौर के जुड़वा बच्चे हैं। दोनों बच्चों की इस उल्लेखनीय सफलता पर स्कूल प्रबंधन सहित परिजनों में हर्ष व्याप्त है।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles