छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा में फिर उठा शराब दुकान और अवैध चखना दुकान का मुद्दा …

🔴 महिलाओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर शराब दुकान और चखना सेंटर को हटाने सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

चांपा। शहर में एक बार फिर देसी शराब दुकान और वहां संचालित अवैध चखना दुकान का मुद्दा गहराने लगा है। इस चखना दुकान में शराबियों के हमेशा जमावड़ा होने से खासकर महिलाएं बेहद परेशान हैं। आज महिलाओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर शराब दुकान और चखना सेंटर को हटाने ज्ञापन दिया है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech
IMG 20230403 WA0000 Console Corptech

चांपा बस स्टैंड के सामने संचालित सरकारी देसी शराब दुकान और उसी से लगी अवैध चखना दुकान ने सभी को परेशान कर रखा है। चखना दुकान में अक्सर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां मांस मछली के साथ ही चखना की तमाम व्यवस्थाएं हैं। लोग शराब लेने के बाद इस चखना दुकान में बैठकर शराब पीते हैं और शराब के नशे में धुत होकर गाली गलौज करते रहते हैं। इस मोहल्ले में अक्सर महिलाएं एवं लड़कियों का आना जाना रहता है, जिन्हें देखकर शराबी छींटाकशी करते रहते हैं। इससे खासकर महिलाएं बेहद परेशान हैं। इस समस्या से मुक्ति नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने आज कलेक्टोरेट पहुंचकर ज्ञापन दिया और शराब दुकान व चखना सेंटर को वहां से हटाने की मांग की। लोगों का कहना है कि यह चखना दुकान पूरी तरह अवैध है। इसके बावजूद चखना दुकान का संचालन बेखौफ होना समझ से परे है। उन्होंने आबकारी के नुमाइंदों पर भी मिलीभगत कर अवैध चखना सेंटर संचालित करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी है यदि शराब दुकान और अवैध चखना दुकान को नहीं हटाया जाता है तो वह सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे

Related Articles