छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बिर्रा में चल रहे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का बीईओ एमडी दीवान ने किया निरीक्षण…

0 आधारभूत प्रविष्टि का लिया जायजा, अपेक्षित कम सर्वे पर जताई नाराजगी…

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

चांपा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह एमडी दीवान ने मंगलवार को बिर्रा में चल रहे छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का निरीक्षण करते हुए अपेक्षित कम सर्वे पर नाराजगी जताई।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

सुपरवाइजर व्याख्याता राजेश पटेल, प्रगणक रामकिशोर देवांगन ने बताया कि बीईओ एमडी दीवान के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान घर-घर जाकर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे कर रहे, सुपरवाइजर राजेश पटेल, प्रगणक रामकिशोर देवांगन रामकिशोर देवांगन, मुकुंद कश्यप , नोहर राम साहू , प्रकाश कश्यप, सहायक सरिता नेताम , फूलबाई खूंटे , शांति कश्यप, पुत्री पांडेय से चर्चा करते हुए कहा कि सर्वे करते समय प्रगणक किसी भी मकान का फोटो खींचे तो उसमें मुखिया व मकान का नंबर स्पष्ट दिखना चाहिए। सर्वे दौरान मुखिया का फोटो आवास, शौचालय एवं आधार कार्ड एप में अपलोड किया जाना है। एक परिवार को एक प्रपत्र भरना होगा। प्रपत्र में आधारभूत जानकारी प्रविष्टि करनी है। सर्वे के दौरान अवध बिहारी कश्यप के मकान नम्बर में जाकर सर्वे के प्रक्रियाओं का अवलोकन करते हुए बीईओ एम डी दीवान जी ने निर्धारित समय सीमा में सर्वे कार्य पूर्ण करने आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles