छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते 12 वाहन जब्त …

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल प्रभारी उत्तम प्रसाद खूँटे, प्रभारी खनिज निरीक्षक, सहायक दल प्रभारी पी.डी. जाडे एवं टीम द्वारा जिला जॉजगीर चॉपा के चॉपा, जॉजगीर, अकलतरा, पामगढ, शिवरीनारायण, बिर्रा, बम्हनीडीह एवं पीथमपुर क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले वाहनो का औचक जॉच किया गया।खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 05 प्रकरण (05 हाईवा), खनिज पत्थर के 03 प्रकरण (03 हाईवा) खनिज मिट्टी के 01 प्रकरण (01 हाईवा) एवं खनिज कोयला के 03 प्रकरण (03 हाईवा/ट्रक) दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहनो को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन,भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech

rajan Console Corptech

Related Articles