छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत …

जांजगीर-नवागढ़। नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम केरा के पास रविवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। वाहन चालक के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस के अनुसार ग्राम सेमरा थाना पुसौर का रहने वाला उमेश कुमार मालाकार अपने बड़े भाई से मिलने के लिए बिलासपुर जा रहा था। इस दौरान रविवार की दोपहर ३ बजे केरा चौक के देवरी मोड़ के पास पहुंचा था इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप के चालक ने बाइक चालक उमेश को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई। घटना स्थल पर पुलिस की टीम पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने के उपाए किए। काफी मशक्कत के बाद मौके पर भीड़ कम हुई। इधर पुलिस ने पिकअप क्रमांक CG 04 PK 0937 के चालक को पकड़ लिया है। वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत कार्रवाई की जा रही है

shrinathji Console Corptech

Related Articles