छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

शिक्षक गौरीशंकर राठौर को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2022 से किया गया सम्मानित…

जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम अफरीद निवासी व वरिष्ठ शिक्षाविद गौरीशंकर राठौर को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2022 के तहत उत्कृष्ट प्रधान पाठक का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार जिला शिक्षा अधिकारी ने बम्हनीडीह बीईओ सहित प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में प्रदान किया। सहज एवं सरल व्यक्त्तिव के धनी श्री राठौर अपने कार्यो के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने पूरी लगन और निष्ठा के साथ बच्चों को सदैव तालीम दी है। उनकी यही खूबी लोगों की भीड़ में अलग छाप छोड़ी। शिक्षक श्री राठौर को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2022 के तहत सम्मानित किए जाने से लोगों में हर्ष है और लोगों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 30 at 13.20.49 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 01 02 at 18.12.34 1 Console Corptech

Related Articles