


चांपा। नगर के मनका पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । प्रदर्शनी में स्कूली छात्रों ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एन डी शर्मा एवं स्कूल के प्रेसिडेंट एस के केशरवानी ने किया ।इसके बाद अतिथियों ने छात्रों द्वारा बनाये गए विज्ञान मॉडलो का अवलोकन किया । प्रदर्शनी में कक्षा 9 वी के छात्र अनंत जायसवाल ,विवेक प्रजापति एवं पीयूष देवांगन की टीम द्वारा बनाये गए पवन चक्की मॉडल का अवलोकन किया छात्रों ने मॉडल के बारे में उन्हें विस्तार से बताया जिसकी अतिथियों ने सराहना ।सभी को पवन चक्की मॉडल ने आकर्षित किया । इस मौके पर प्राचार्य अविनाश केशरवानी , प्रेम तोना , तुलाराम बाग सहित विद्यालय के टीचर उपस्थित थे ।















