Uncategorized

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 15 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में,विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने दिया नव दंपत्तियों को आशीर्वाद …

img 20240716 wa0052441565662023488033 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विकासखंड पामगढ़ के सदभावना भवन में सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया गया। जिसमे धार्मिक रीति रिवाज से 15 जोड़ों का विवाह हुआ। नव दंपत्तियों को उपहार देकर उनके सुखद गृहस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

इस अवसर पर विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कन्या के विवाह के लिए होने वाली आर्थिक कठिनाईयों के निवारण और विवाह के अवसर पर होने वाले फिजूल खर्चों को रोकना और प्रतिष्ठापूर्ण माहौल में सामूहिक विवाह का आयोजन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, गुलाब सिंह चंदेल, श्री अंबेश जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया और नव दंपतियों को उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत सभापति धरमलाल भारद्वाज, जनपद पंचायत पामगढ़ अध्यक्ष कल्याणी सीताराम यादव, नगर पंचायत पामगढ़ के अध्यक्ष तेरसराम यादव कल्याण बर्मन, गुलाब सिंह चंदेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल सहित ब्लॉक परियोजना अधिकारी अनिमा मिश्रा, सेक्टर सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित नागरिकगण उपस्थित थे।

Related Articles