Uncategorized

जिले में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान …

img 20240905 wa00452748349654369030540 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में प्रत्येक गुरुवार को 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान के तहत जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जिले को डेंगू-मलेरिया मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा वार्ड नं. 10 में बम्लेश्वरी पेट्रोल पम्प के पास जांजगीर में पानी जमाव टायर एवं कंटेनरो को खाली कराया गया। इसके साथ ही जिले में समस्त विकासखण्डों में भी उक्त गतिविधि हर गुरूवार 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान के तहत नियमित रूप से किया जा रहा है।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विष्णु कुमार पैगवार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles