छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा के हसदेव नदी पर बनेगा नया गेमनपुल, मुख्यमंत्री ने सिवनी नैला में की पुल निर्माण की घोषणा…

चांपा। जांजगीर और चांपा को जोड़ने वाले गेमन पुल के दिन अब बदलने वाले है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सिवनी नैला आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हसदेव नदी पर नया गेमन पुल निर्माण कराने की घोषणा की है। ये मांग बहुप्रतिक्षित होने के साथ ही बेहद जरूरी इसलिए भी है, क्योंकि रोज सैकड़ों की संख्या में लोग जान हथेली पर लेकर गेमन पुल से आवागमन करने मजबूर हैं। हमनें हाल ही इस मसले को प्रमुखता से प्रकाश में लाया था।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech

सेतु निगम हाल ही में फिर एकबार गेमन पुल के बगल में नया पुल बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। हालांकि इसके पहले भी कई बार प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन प्रस्ताव की फाइल कहां दब जाती थी लोगों को पता ही नहीं चला। लेकिन भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सिवनी नैला के मंच से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हसदेव नदी पर नया पुल बनाने की घोषणा की है। आपकों बता दें कि जांजगीर और चांपा को आपस में जोडने के लिए करीब सात दशक पहले हसदेव नदी पर गेमनपुल का निर्माण कराया गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 पर पुल स्थित होने के कारण पुल से रोज सैकड़ों की संख्या में दो पहिया, चार पहिया, भारी व ओवरलोड वाहनों की आवाजाही होती है। लगातार वाहनों के आवागमन के कारण पुल भी जवाब देने लगा है। बीते कुछ सालों से पुल की मरम्मत कर काम चलाया जा रहा था। लेकिन अभी लंबे समय से पुल की मरम्मत नहीं हुई है। इसके चलते पुल पर खतरे की घंटी बज रही है। इस बात से सेतु निगम भी अंजान नहीं है। इसके लिए शासन को सर्वे रिपोर्ट के साथ पुल की लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई आदि की ड्राइंग व डिजाइन तैयार कर प्रपोजल भेजा गया था, जिसे शासन ने बजट में शामिल भी कर लिया था। चांपा के सामाजिक कार्यकर्ता विकास तिवारी ने भी नया पुल निर्माण के लिए प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष आवेदन पहुंचाया। 

rajan Console Corptech

Related Articles