Uncategorized

बीबी फातिमा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में ओम सिटी में हुआ बच्चों का कैरियर मार्गदर्शन …

img 20241030 wa00401894331042726297555 Console Corptech

जांजगीर चांपा। बीबी फातिमा वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले चांपा के ओम सिटी में बच्चियों के कैरियर मार्गदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बीच कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने अपनी बात रखी। इसके साथ हो बच्चियों को कैरियर बनाने के लिए कई तरह के टिप्स दिए। इन टिप्स के माध्यम से बच्चियों को आगे जीवन में किस तरह फील्ड चुनकर आगे आ सकते हैं और एक सफल व्यक्तिव का निर्माण कर सकते हैं।बीबी फातिमा वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा कक्षा दसवीं बारहवीं और कॉलेज के अंतिम की ऐसी छात्राएं जिन्होंने मेरिट में अपना स्थान बनाया ऐसी बच्चियों के हौसला अफजाई के लिए इस समूह के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

उक्त कार्यक्रम में बीबी फातिमा वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक आसमा मेमन,अध्यक्ष तरन्नुम अहमद,उपाध्यक्ष तलकीम बेगम,सचिव शाहिना, सह सचिव जमाल फातिमा,कोषाध्यक्ष जीनत सिद्दीकी, मीडिया प्रभारी आसमा मेमन,शाहीन अंसारी, सलाहकार रजिया अंजुम शेख,तबस्सुम शेख,नाजिया अंसारी,वशिफया अंसारी सहित हासिना बेगम उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

ऐसे कार्य करती है बीबी फातिमा वेलफेयर फाउंडेशन – फाउंडेशन के द्वारा जरूरतमंद ऐसी बच्चियों जो पढ़ाई में होशियार हैं और उनकी आर्थिक मदद करना। ऐसे बच्चे जो ट्यूशन फीस नहीं दे सकते उनके लिए कोचिंग की व्यवस्था करना। बच्चियों के लिए करियर काउंसलिंग का प्रोग्राम चलाना।  बच्चियों के लिए करियर काउंसलिंग का प्रोग्राम चलाना। पढ़ाई के प्रति अपने समुदाय में जन जागरूकता लाना। जरूरतमंद बच्चों के लिए पुस्तकों की व्यवस्था करना जैसे कार्य कर जनसमुदाय को शसक्त और शिक्षित बनाकर उचित मुकाम पर पहुंचना फाउंडेशन का उद्देश्य है।

Related Articles