



चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष पूरे प्रदेश से टॉप-10 की सूची में कुल 43 छात्र-छात्राओं ने स्थान बनाया है। इसी गौरवशाली सूची में खुशबू देवांगन ने अपना नाम दर्ज कर चांपा और जांजगीर-चांपा जिले को गौरवान्वित किया है।
खुशबू, सरस्वती शिशु मंदिर चांपा की छात्रा हैं। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान बनाया है। खास बात यह है कि वे जांजगीर-चांपा जिले से टॉप-10 में शामिल होने वाली एकमात्र छात्रा हैं, जिससे पूरे जिले में खुशी की लहर है।
खुशबू देवांगन के पिता महेंद्र देवांगन और माता रेणुका देवांगन हैं। वे एक बुनकर परिवार से आती हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद खुशबू ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।



खुशबू की सफलता से चांपा ही नहीं, बल्कि पूरा जांजगीर-चांपा जिला गौरवान्वित हुआ है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और नगरवासियों ने खुशबू को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खुशबू की यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई










