Uncategorized

सरपंच-सचिव की फर्जी सील लगाकर कोल डिपो का बनाया अनापत्ति प्रमाण पत्र …

img 20250106 wa00234715374198093971933 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत लछनपुर और उदयबंद के आश्रित ग्राम देवरहा में फर्जी प्रस्ताव बना कर व सरपंच और सचिव की फर्जी सील मुहर लगाकर कोल डिपो के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र तैयार करने की शिकायत कलेक्टर से हुई है। कलेक्टोरेट पहुंची शिवसेना नेता दिलेश्वर विश्वकर्मा ने कहा कि मोहन कुमार अग्रवाल और मयंक अग्रवाल ने अपनी जमीन पर कोल डिपो लगाई है। कोल डिपो के लिए उसने सरपंच और सचिव नाम की सील मुहर से अनापत्ति प्रमाण पत्र तैयार कर जाली दस्तावेज बनाया है। गांव के पंचों या सरपंच किसी तरह का अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया है। खुद ही कूटरचित हस्ताक्षर कर फर्जीवाड़ा कर रहा है। इसकी शिकायत जिला प्रशासन से कर मोहन कुमार अग्रवाल व उसके पुत्र पर अापराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। यदि सप्ताह भर के भीतर कार्रवाई नहीं होती है, तो शिवसेना कार्यकर्ताओ के साथ सामूहिक रूप से कलेक्टोरेट पहुंचकर आंदोलन करेंगे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

सरपंच ने कहा कि सरपंच के अलावा सचिव के नाम से भी फर्जी सील मुहर लगाकर अनापत्ति प्रमाण पत्र पर फर्जी दस्तखत मोहन कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया है। शिवसेना जिला अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को इसकी शिकायत भी की है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

कलेक्टर ने कहा कि लछनपुर और देवरहा में सरपंच की फर्जी सील का उपयोग कर अनापत्ति प्रमाण पत्र बनाने की शिकायत पर जांच कराएंगे। जांच के बाद निर्णय लेंगे।

Related Articles