Uncategorized

सोने की बड़ी तस्करी, 33 Kg सोना जब्त, 2 महिला गिरफ्तार …

img 20240611 wa0009935826076935988054 Console Corptech

मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 19 करोड़ों रुपये की सोने की तस्करी नाकाम की है और दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि नैरोबी की दो महिलाओं को 19.15 करोड़ रुपये मूल्य की 32.79 किलो सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने बताया कि तस्करी का सोना आरोपियों ने अपने अंडरगारमेंट्स और सामान में छिपाया था। अधिकारियों ने कहा कि दोनों को महिलाओं को अलग-अलग पकड़ा गया, हालांकि दोनों एक ही गोल्ड तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

पहले मामले में अधिकारियों ने जब अंजल आब्दी काला (26) की तलाशी ली तो उनके अंडरगारमेंट्स में सोने के 8 टुकड़े मिले और एक बैग में चार पाउच में 20 सोने के टुकड़े टेप में लपेटे हुए थे। सोने के 28 टुकड़ों का वजन 11.308 किलो है और कीमत 6.60 करोड़ रुपये बताई जा रही है।इसके बाद, उसी फ्लाइट से आई अन्य महिला यात्री सईदा हुसैन (24) के सामान की तलाशी ली गई तो बड़ी चतुराई से छुपाए गए सोने के 61 टुकड़े बरामद हुए। जब्त किए गए सोने का कुल वजन करीब 21.48 किलोग्राम है, जिसकी कीमत 12.54 करोड़ रुपये है।  दोनों विदेशी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कस्टम कोर्ट के समक्ष पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

काला के वकील प्रभाकर त्रिपाठी ने कहा, अंजल काला आठ महीने की गर्भवती है। उन्हें फंसाया गया है। सईदा हुसैन ने उससे सामान ले जाने में मदद मांगी थी और उसकी मदद करने की वजह से वह फंस गई। उसका पकड़े गए सोने से लेनादेना नहीं है।वहीँ, सईदा के वकील विजय अडवानी ने दावा किया कि उसे झूठा फंसाया गया है। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने सोने को अपना मानने से इनकार कर दिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है। अधिकारी फिलहाल इस बात की जांच कर रहे हैं कि आरोपियों को सोना किसने सप्लाई किया था और इसे मुंबई में किस तक पहुंचाया जाने वाला था।

Related Articles