Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Uncategorized

चांपा नगर पालिका चुनाव: वार्ड नं 5 से निर्दलीय प्रत्याशी केशव सोनी प्रबल दावेदार …

img 20250120 wa00046101636540388808827 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। चांपा नगर पालिका चुनाव में वार्ड नं 5 से निर्दलीय प्रत्याशी केशव सोनी ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है और वे इस बार चुनावी मैदान में प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। केशव सोनी का कहना है कि इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों ही कमजोर स्थिति में हैं, जिससे उन्हें अपनी जीत का विश्वास है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

केशव सोनी का राजनीतिक अनुभव पहले से ही मजबूत है, क्योंकि उनकी धर्मपत्नी पहले ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर पार्षद बन चुकी हैं। उनका मानना है कि वार्ड नं 5 की जनता ने परंपरागत पार्टियों से मोहभंग कर लिया है और उन्हें एक नई दिशा की आवश्यकता है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

उन्होंने कहा कि वे निर्दलीय चुनाव लड़कर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका उद्देश्य क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देना और जनता के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाना है।

चांपा नगर पालिका चुनाव में वार्ड नं 5 का मुकाबला इस बार दिलचस्प होने की संभावना है, क्योंकि जनता की नजरें अब निर्दलीय प्रत्याशी केशव सोनी पर टिकी हैं। यह देखना रोचक होगा कि क्या वे जनता की उम्मीदों पर खरे उतरते है

Related Articles