Uncategorized

नपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने पाइप लाइन विस्तार कार्य का किया भूमिपूजन …

img 20250421 wa00398857194781303682477 Console Corptech

चांपा। नगर पालिका वार्ड क्रमांक 1 के इंटकवेल से पुराने फिल्टर प्लांट तक पाइप लाइन विस्तार कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, जल कार्य के सभापति महेंद्र तिवारी एवं वार्ड पार्षद श्रीमती अंजली देवांगन की उपस्थिति रही।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

जल कार्य के सभापति महेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुराने फिल्टर प्लांट में जल आपूर्ति की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह पाइप लाइन विस्तार कार्य किया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत 25 लाख रुपये है। कार्य पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्रवासियों को जल आपूर्ति में सुविधा प्राप्त होगी।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
img 20250421 wa00387246597272569224031 Console Corptech

भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड निवासी शैलेन्द्र देवांगन, संजय देवांगन एवं लव देवांगन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं जनसहयोग से परिपूर्ण रहा।

Related Articles