Uncategorized

जंगल में जुआ खेलते 7 जुआरी पकड़ाए …

img 20240607 wa00023606718875954799606 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश में जिले में जुआ सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जयसवाल के मार्गदर्शन में थाना अकलतरा/सायबर सेल द्वारा अकलतरा के पोड़ीदल्हा पहाड़ में जुआरी जुआ खेल रहे है।पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई की गई जिसमें 7 जुआरियों को पकड़ा गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech WhatsApp Image 2025 10 30 at 13.20.49 Console Corptech

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना अकलतरा/सायबर टीम जांजगीर को मुखबीर सूचना मिला कि थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोडीदल्हा के पहाड़ जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे है।सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया।मौके पर पाया गया कि आरोपी विष्णु प्रसाद लोधी मोपका थाना सरकंडा, कृष्णा यादव साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर,विजय ध्रुव साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर,अरुण कुमार कश्यप निवासी पोडीदल्हा थाना अकलतरा, दिलीप चन्द्राकर साकिन जयरामनगर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर,अरविन्द्र यादव साकिन कापन मुडपार चौकी नैला, अजय राठौर साकिन गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर को जुआ खेलते पकड़ा गया जिसके कब्जे से 52 पत्ती तास, नगदी 35,600/रू, 06 नग मोबाइल कीमती 52,000/रु, 06 नग मोटर साइकिल कीमती 1,50,000/रु बरामद किया।आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में धारा जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 30 at 13.24.20 Console Corptech

उक्त कार्रवाई में DSP अनिल कुर्रे, प्रशि.DSP संगम राम, सायबर सेल प्रभारी उप निरी.पारस पटेल, निरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी अकलतरा, साइबर सेल से प्र.आर.मनोज तिग्गा, प्र.आर.राकेश राठौर, विवेक सिंह, आरक्षक रोहित कहरा, गिरीश कश्यप, सिदार सिंह पैकरा, चिरंजवी कमलेश अर्जुन यादव, विनोद राठौर, विवेक ठाकुर एंव थाना स्टाफ का योगदान रहा।

Related Articles