Uncategorized

नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों ने दी अंबेश जांगड़े को जन्मदिन की शुभकामनाएं …

जांजगीर-चांपाभारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा के यशस्वी जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन अग्रसेन भवन, नैला-जांजगीर में किया गया।

इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष  प्रदीप नामदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सभी ने श्री जांगड़े को जन्मदिवस की बधाई दी एवं उनके दीर्घायु और उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पार्षद टीकम कंसारी, पार्षद महेंद्र तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष योगेश अग्रवाल, राजन गुप्ता, सलीम मेमन, धीरज सोनी, राजेंद्र तिवारी, सोनू खुल्लर, अनिल इंग्ले सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Related Articles