Uncategorized

छत्तीसगढ़ में गौमाता से जुड़े त्योहारों पर उत्सव मनाने के निर्देश, राज्य गौसेवा आयोग ने जारी किया पत्र …

img 20250723 wa01057189939989261501870 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल द्वारा प्रदेश की सभी पंजीकृत गौशालाओं को गौमाता से संबंधित प्रमुख त्योहारों पर उत्सव मनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। आयोग द्वारा 23 जुलाई को जारी पत्र में कहा गया है कि गायों को हिन्दू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है और उनके प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने हेतु त्योहारों के रूप में विभिन्न आयोजन किए जाते हैं

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

पत्र में निम्न त्योहारों को विशेष रूप से मनाने का सुझाव दिया गया है:

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech
  1. हरेली – 24.07.2025
  2. कृष्ण जन्माष्टमी – 16.08.2025
  3. पोला – 23.08.2025
  4. वसु वारस – 17.10.2025
  5. गोवर्धन पूजा – 21.10.2025
  6. गोपाष्टमी – 30.10.2025

गौसेवा आयोग ने कहा कि इन अवसरों पर गोशालाओं में बच्चों, ग्रामीणों और पशुपालकों की सहभागिता के साथ विशेष उत्सवों का आयोजन किया जाए, जिससे धर्मिक और सामाजिक चेतना को बल मिले। यह आयोजन जनजागरण और जन-जन में गौसेवा की प्रेरणा का सशक्त माध्यम बन सकता है।आयोग ने गौशाला संचालकों से अपेक्षा की है कि वे इन अवसरों को श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाएं, जिससे गौमाता के प्रति श्रद्धा और सेवा भाव को प्रोत्साहन मिले।

Related Articles