Uncategorized

चांपा में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन नामांतरण का मामला, पार्षद जेल दाखिल …

img 20251116 wa00056103360508424086549 Console Corptech

चांपा। जमीन के नामांतरण के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के गंभीर मामले में चांपा पुलिस ने नगर पालिका पार्षद राम सिंह गौड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पर जमीन के नामांतरण की प्रक्रिया के दौरान कूटरचित मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने का आरोप है। शिकायत प्राप्त होने के बाद चांपा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें दस्तावेजों की सत्यता संदिग्ध पाई गई। जांच में फर्जीवाड़े के पुख्ता साक्ष्य सामने आने पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और दस्तावेजी अपराधों पर सख्त रुख अपनाया जाएगा और कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles