Uncategorized

कलेक्टर ने खेल संघो के पदाधिकारियों की बैठक लेकर खेल गतिविधियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

img 20250828 wa00888785245203404927807 Console Corptech

🔴 राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 से 31 अगस्त तक होंगे विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन। 29 अगस्त को फिटनेस रैली, फिट इंडिया शपथ, राष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं संघ के पदाधिकारियों का सम्मान एवं सांसद खेल महोत्सव का होगा शुभारंभ

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन के संबंध में अधिकारियों एवं खेल पदाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम एवं जिला खेल अधिकारी सुब्रत प्रधान, विभिन्न खेलों के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

कलेक्टर ने कहा कि 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कलेक्टर ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं खेल संस्थानों में खेलकूद कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। इसलिए खेल दिवस को उत्साहपूर्वक मनाते हुए अधिक से अधिक खिलाड़ियों को जोड़ा जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, खेल पदाधिकारियों को जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन के संबंध में दिशा निर्देश दिए।

29 अगस्त को होगा सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ – एसडीएम एवं जिला खेल अधिकारी सुब्रत प्रधान ने बताया कि जिले में 29 अगस्त को प्रातः 07 बजे मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान से कचहरी चौक होते हुए डाईट हॉल जांजगीर तक फिटनेस रैली, डाईट हॉल में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धाजंलि, फिट इंडिया की शपथ कार्यक्रम, राष्ट्रीय खिलाडियों एवं संघ/संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित एवं सांसद खेल महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। 30 अगस्त को खेलो इंडिया सेंटर में हॉकी, डाईट में रस्साकसी, सीटी क्लब में वालीबाल, सेजेस हॉल जांजगीर में खेल से संबंधित विषयों पर वाद विवाद व फिटनेस टॉक, हाई स्कूल मैदान जांजगीर में फुटबाल व कराते का आयोजन किया जाएगा। 31 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान से कचहरी चौक, नेताजी चौक लिंक रोड होते हुए वापस शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर तक सायकल रैली एवं हसदेव पब्लिक स्कूल (लछनपुर) चांपा में अंडर 19 वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles