Uncategorized

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह 18 एवं 19 सितम्बर तक दो दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन …

img 20250917 wa01665396968861819635394 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति में 18 एवं 19 सितम्बर 2025 तक दो दिवसीय स्मृति समारोह का आयोजन सीमार्ट परिसर (कचहरी चौक) जांजगीर में किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र  सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा राघवेन्द्र कुमार सिंह, विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, नगर पालिका परिषद चांपा प्रदीप नामदेव होंगे।

कार्यक्रम विवरण – बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह का शुभारंभ 18 सितम्बर को सीमार्ट परिसर जांजगीर में होगा। सीमार्ट परिसर जांजगीर 18 सितम्बर को दोपहर 12 बजे प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि कार्यक्रम, दोपहर 01 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेननी एवं शहीद परिवारों का सम्मान, दोपहर 01.30 मंचीय कार्यक्रम एवं प्रतिभा कार्यक्रम, दोपहर 2 बजे स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सायं 05 बजे विधिक संगोष्ठी एवं सायं 6 बजे छत्तीसगढ़ी लोक कलाकरो की सांस्कृति प्रस्तुतियां का आयोजन किया जाएगा। कृषि विज्ञान केन्द्र जर्वे में 19 सितम्बर को प्रातः 11 उद्यानिकी फसलों पर व्याख्यान, दोपहर 12 बजे दलहन, तिलहन, मशरूम आदि फसलों पर व्याख्यान, दोपहर 12.30 बजे ग्रीष्मकालीन धान के बदले वैकल्पिक फसलों पर व्याख्यान, दोपहर 01 बजे कृषि विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी, दोपहर 01.30 बजे उद्यानिकी विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी, दोपहर 03 बजे पशुपालन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी, दोपहर 03.30 बजे मत्स्य विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं सायं 04 बजे नवीन कृषि तकनीक एवं उपकरणों का अवलोकन किया जाएगा।

img 20250917 wa01736290550392706672843 Console Corptech

कलेक्टर ने स्मृति समारोह की तैयारियों का लिया जायजा – कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के गरिमामय एवं सफल आयोजन के लिए जिला मुख्यालय के सीमार्ट परिसर कचहरी चौक स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान बैठक व्यवस्था, मंच, टेन्ट व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग व्यवस्था, यातायात, प्रवेश एवं निर्गम द्वार की सुरक्षा व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक उपचार केंद्र, तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी स्टॉलों की तैयारी का जायजा लिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर के तंबोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान  सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles