Uncategorized

आंगनबाड़ी पदोन्नति में बड़ा फर्जीवाड़ा, नियम ताक पर रखकर 10वीं पास को बनाया कार्यकर्ता …

img 20260524 wa00535815134840832900685 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ परियोजना कार्यालय अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में भर्ती के बाद अब पदोन्नति प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में आ गई है। एक के बाद एक सामने आ रहे फर्जीवाड़ों के बीच मेकरी आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 से नियम विरुद्ध पदोन्नति का गंभीर मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि यहां सहायिका से कार्यकर्ता पद पर पदोन्नति को अधिकारियों ने कमाई का जरिया बना लिया।

मेकरी निवासी और सहायिका कमला दिनकर ने पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से करते हुए चयन प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए जहां 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, वहीं केवल 10वीं उत्तीर्ण सहायिका मंजु यादव को नियमों को दरकिनार कर पदोन्नत कर दिया गयाशिकायतकर्ता कमला दिनकर का आरोप है कि वह स्वयं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं और कार्यकर्ता पद के लिए सभी निर्धारित अर्हताएं रखती थीं, इसके बावजूद उन्हें नजरअंदाज कर अपात्र व्यक्ति को पद दे दिया गया। उन्होंने चयन प्रक्रिया में दो लाख रुपये के कथित लेनदेन का भी आरोप लगाया है, जिससे सरकारी नियुक्तियों की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नियमों की खुलेआम अनदेखी नियमों के अनुसार, यदि किसी आंगनबाड़ी केंद्र में 12वीं उत्तीर्ण सहायिका उपलब्ध नहीं है, तभी चयन समिति के समक्ष प्रकरण रखकर नियम शिथिल करने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। लेकिन मेकरी प्रकरण में बिना किसी शिथिलीकरण के सीधे 10वीं पास सहायिका को कार्यकर्ता पद पर पदोन्नत कर दिया गया, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी है और अब सभी की निगाहें कलेक्टर की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल प्रशासनिक लापरवाही बल्कि संगठित भ्रष्टाचार की ओर भी इशारा करता है।

आंगनबाड़ी केंद्र ०२ मेकरी में नियमों के तहत ही कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति दी गई है। किसी को शिकायत है तो कलेक्टर कोर्ट में अपील कर सकते हैं – रवि शर्मा, परियोजना अधिकारी पामगढ़

Related Articles