Uncategorized

ध्वजा यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का भव्य स्वागत …

बिलासपुर। नवरात्रि पर्व के पांचवें दिन बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा ने आस्था और उत्साह का नया आयाम रच दिया। यात्रा 40 गांवों का भ्रमण करते हुए करीब 151 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर शनिवार को शहर पहुंची। इस दौरान मार्गभर में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ विधायक का स्वागत किया।

शनिवार की सुबह यात्रा की शुरुआत मोपका बस्ती से हुई, जो चुनी सिंह तालाब, राजकिशोर नगर, लिंगियाडीह, चिंगराजपारा, खमतराई बस्ती, बिरकोना होते हुए कोनी बस्ती तक पहुंची।खमतराई स्थित बगदाई मंदिर परिसर में ध्वजा यात्रा का विशेष पड़ाव रहा, जहां केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने यात्रा की अगवानी कर सामूहिक आरती में हिस्सा लिया। हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

यात्रा के शहर पहुंचने पर अशोक नगर चौक (होटल रिनिश के सामने) पर अनोखा आयोजन हुआ। यहां विधायक सुशांत शुक्ला को उनके वजन के बराबर लड्डुओं से तौला गया और माता रानी को प्रसाद अर्पित किया गया। इस अवसर पर अखिलेश त्रिपाठी, सतीश यादव, विकास शर्मा, पेशीराम जैसवाल, भोलू बाजपेयी, सतीश साहू, त्रिदेव रजक एवं विजय यादव सहित कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कर आस्था और समर्पण का परिचय दिया।सुशांत शुक्ला की इस सनातन ध्वजा यात्रा ने बेलतरा और आसपास क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह और धार्मिक एकजुटता का वातावरण बना दिया है।

Related Articles