

चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुलमुला पुलिस ने ग्राम जेवरा में एक किराना दुकान पर छापेमारी कर 70 पाव अवैध शराब जब्त की है। मामले में दुकान संचालक बलराम कश्यप (47 वर्ष) को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर को मुलमुला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जेवरा निवासी बलराम कश्यप अपनी किराना दुकान के काउंटर के पास अवैध शराब छिपाकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दुकान में तलाशी ली।
कार्रवाई के दौरान दुकान के काउंटर के पास बिक्री के लिए रखी गई 15 पाव गोवा स्पेशल व्हिस्की, जिसकी कीमत 1,800 रुपये, तथा 55 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत 4,400 रुपये बताई गई है, बरामद की गई। पुलिस ने कुल 70 पाव शराब, 12.600 बल्क लीटर मात्रा और 6,200 रुपये कीमत की शराब जब्त की।
मामले में आरोपी बलराम कश्यप, निवासी वार्ड क्रमांक 04, ग्राम जेवरा, थाना मुलमुला के विरुद्ध अपराध क्रमांक 447/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक रुद्र कश्यप, आरक्षक राजेश कश्यप, आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया और महिला आरक्षक प्रेमा जांगड़े का योगदान रहा।



